शिवपुरी  जिले के खोड़ कस्बे में सहेली के घर जाने की कहकर निकली १५ साल की किशोरी की जहर खाने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रांजलि (१५) पुत्र देवेंद्र चतुर्वेदी निवासी खोड की गुरुवार की शाम करीब ४ बजे खरौआ कुएं के पास चिरौल के पेड़ के नीचे अचेत हालत में मिली। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और इलाज कराने सामुदायिक अस्पताल पिछोर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोपहर २ बजे प्रांजलि अपनी सहेली के यहां जाने की कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Previous articleपिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या
Next articleवाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here