टीकमगढ़। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कलेक्टर जिला टीकमगढ़ एवं निवाड़ी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि किसानों के रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज करने के दौरान शासकीय स्तर पर हुई त्रुटियों को शासकीय स्तर पर ही अभियान चलाकर ग्राम स्तर पर सुधार किया जाए। इस दौरान कार्य को ठेके पर काम कर रही कंपनी ने अनेक त्रुटियां की है जिनका खामियाजा किसान भुगत रहा है । किसान के कुछ खसरा नंबर दर्ज करने से छोड़ दिए गए हैं वहीं दूसरी तरफ किसानों के नंबर दूसरे किसानों के नाम पर चढ़ा दिए गए हैं। कई किसानों के नंबर शासकीय कर दिए गए हैं । जब खसरे की किताब बी 1 में किसान के नाम दर्ज है, रजिस्ट्री, नामांतरण पंजी में भी दर्ज है। इस तरह के किसानों की संख्या प्रत्येक गांव में करीब 100 है। ग्रामों में भ्रमण के दौरान किसानों ने लंबे समय से चली आ रही यह समस्या मेरे ध्यान में लाई है । किसान अपने स्तर पर इसमें सुधार हेतु प्रयास कर रहा है तो अत्यधिक परेशान हो रहा है वह तहसील पटवारी एसडीएम में स्तर में जाते-जाते कई परेशानियों से गुजर रहा है। कई प्रकार की नकलें लाने की मांग की जाती है जो शासकीय ही है।
डॉ यादव ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि कंप्यूटर में दर्ज त्रुटि पूर्ण शासकीय रिकॉर्ड को पटवारी स्तर से पुनः समय सीमा में सुधार कराएं एवं उन किसानों के आवेदन प्राप्त करें जो इस तरह की परेशानी झेल रहे है। जिससे किसानों के साथ न्याय हो सके।

Previous articleनए आईटी कानूनों को मानने के लिए ट्विटर ने मांगा और समय
Next article20 जुलाई को भाई के साथ 11 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर करेंगे अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here