केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में से शुक्रवार को किसानों, मछुआरों और ग्रामीण क्षेत्र के लिए घोषणाएं की। उन्होंने कृषि के बुनियादी ढांचे के लिए एक लाख करोड़ देने की घोषणा की। इसके साथ ही मछुआरों को नई नौकाएं देने का ऐलान किया,जिससे 55 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसानों को दी गई यह अभूतपूर्व सहायता पीएम मोदी की किसानों को मजबूत बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का भरोसा है कि किसानों के कल्याण में भारत का कल्याण निहित है। आज किसानों को दी गई यह अभूतपूर्व मदद पीएम मोदी की किसानों को मजबूत बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।

वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद और बधाई देता हूं। आज निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए, मछुआरों के लिए, पशुपालकों के लिए जो राहत का ऐलान किया है। वह सच में किसी क्षेत्र की स्थिति बदलकर रख देगी। 1 लाख करोड़ की मदद से कृषि ढांचे को लाभ मिलेगा। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कृषि सुधारों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणआों का मैं स्वागत करता हूं। मैं पीएम मोदी को इन प्रभावी फैसलों के लिए धन्यवाद देता हूं।

Previous articleभारत में आए कोविड-19 के कुल मामलों का 79 प्रतिशत महज 30 निकाय क्षेत्रों से है : स्वास्थ्य मंत्रालय
Next articleवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की तीसरी किश्त जारी की..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here