नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों को समर्थन में उतर चुके है और एक बार फिर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है।
मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के ख़िलाफ़ आप भी हैशटैग स्पीकअपफारफारमरर्सकैंपेन के माध्यम से जुड़िए।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सरकार से मांग की गई कि अपने अधिकारों का प्रयोग करने वाले किसानों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार बंद करो। वीडियो में कहा गया कि किसानों की आवाज और उनकी परेशानियों को सुनो।

Previous articleअंतर्राज्यीय साइबर शॉट का आरोपी गिरफ्तार
Next article विदेशियों के लिए यूएस ने बनाए सख्त नियम, भारतीयों के अलावा अन्यों को वीजा बॉण्‍ड के तहत चुकानी होगी मोटी रकम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here