कुमार विनोद,
मदरलैंड संवाददाता, चंडीगढ़।
चंडीगढ़। पूर्व जिला परिषद और वर्तमान में बीजेपी के किसान मोर्चा के महामंत्री सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी ने बापू धाम कॉलोनी सेक्टर 26 चंडीगढ़ के चौकी इंचार्ज रोहताश यादव को एक सैनिटाइजर स्टैंड उपहार के रूप में देकर उनका सम्मान किया। धर्मेंद्र सिंह सैनी ने महामारी के दौरान पुलिस द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ – साथ जरूरत मंद लोगों की सहायता करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोरोना योद्धा के तौर पर जनता की सहायता की है, जो काबिले तारीफ है। धर्मेंद्र सिंह सैनी द्वारा कर्फ्यू और लॉक डाउन के दौरान समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, राशन किट और लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर चंडीगढ़ अनिल कुमार दुबे और वार्ड कमेटी मेंबर पूर्व पंच नंद कुमार यादव भी उपस्थित थे।