कोलकाता। स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे। शाकिब अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हैं। शाकिब पहले भी टीम का हिस्सा रहे हैं। वह वर्ष 2012 और 2014 में खिताब जीतने वाली नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे। शाकिब ने साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सिर्फ तीन मैच खेले जिसके बाद प्रतिबंध के कारण वह बाहर हो गए थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहित के तीन नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार करने के लिए इस ऑलराउंडर को आईसीसी ने दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था जिसमें एक साल की सजा निलंबित थी। वह सुनील नारायण की तरह पारी की शुरुआत करने या फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं। इसके अलावा वह बायें हाथ से प्रभावी स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। नाइट राइडर्स ने शाकिब को तीन करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है।
शाकिब ने कहा कि मैं किसी भी तरह की भूमिका के लिए तैयार हूं।” पिछले साल अक्टूबर में शाकिब का प्रतिबंध खत्म हुआ। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। लय में आने के लिए मुझे सिर्फ एक अच्छे मुकाबले की जरूरत है। अगर मैं अच्छी शुरुआत कर पाया तो मुझे लगता है कि मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। सनराइजर्स की ओर से शाकिब सिर्फ तीन मुकाबले खेल पाए। उन्हें नाइट राइडर्स में भी नियमित मुकाबले खेलने को नहीं मिलेंगे क्योंकि मुख्य रूप से वह सुनील नारायण के विकल्प हैं।
शाकिब ने कहा कि मुकाबले से बाहर बैठने के कारण विदेशी खिलाड़ियों पर असर पड़ता है लेकिन सीमित मौके होने के कारण सभी को स्थिति को समझना होगा। प्रत्येक टीम में आठ से 10 विदेशी खिलाड़ी होते हैं और सिर्फ चार खेल सकते हैं। आप टीम चयन को दोषी नहीं ठहरा सकते। आपको ट्रेनिंग जारी रखनी होगी और तय करना होगा कि आपको जब भी मौका मिले तो आप इसे भुनाने के लिए तैयार रहें।

Previous articleफिन पर रहेंगी नजरें
Next articleद हंड्रेड प्रारुप में खेलना चाहते हैं कई भारतीय खिलाड़ी : मोर्गन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here