दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल और आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई और मेरी शुभकामनाएं।

बता दें कि, दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को अपना चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी मंगलवार सुबह से चल रही मतगणना के रुझानों में बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और इसके लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं।

बता दें कि, इस चुनाव में आप की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा दूसरे नंबर पर है और कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई नामो-निशान नहीं है। निर्वाचन आयोग के ताजा आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 70 में से 63 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सात सीटों पर आगे चल रही है। वही, इन चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। 2015 में भी कांग्रेस दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल सकी थी। इसी तरह कांग्रेस के हाथ इस बार भी कुछ नहीं लगा। कांग्रेस की तरफ से दिल्ली की कमान सुभाष चोपड़ा संभाल रहे थे। वह भी कांग्रेस के लिए इन चुनावों में कुछ नहीं कर सके।

Previous article16 फरवरी को रामलीला मैदान में केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
Next articleहमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बंद कर देना चाहिए : शर्मिष्ठा मुखर्जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here