कोटा। नवनियुक्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोटा-बूंदी सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आश्वस्त किया है कि कोचंग सिटी कोटा में बेहतरीन और आधुनिक सुविधायुक्त ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण करवाया जाएगा। सिंधिया ये बात लोकसभा अध्यक्ष से उनके घर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कही। बिरला ने सिंधिया को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उड़ान योजना से देश के अनेक छोटे शहर अब हवाई सेवा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिंधिया के नेतृत्व में हवाई सेवा की सुविधा का तेजी से विस्तार होगा।
इस दौरान दोनों के बीच कोटा में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई। सिंधिया ने बिरला को कहा कि कोटा में एयरपोर्ट का निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे जल्द ही मंत्रालय के अधिकारियों से कोटा के विषय में विशेष बैठक करेंगे। सिंधिया ने कहा कि राजस्थान सरकार से भी कहा जाएगा कि वह बिना शर्त नए एयरपोर्ट के लिए चिन्हित भूमि को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांतरित करे। सिंधिया ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कोटा में आधुनिक सुविधाओंयुक्त बेहतरीन एयरपोर्ट का निर्माण किया जाए। एयरपोर्ट होने से शैक्षणिक नगरी की उन्नति में तेजी आएगी। सिंधिया ने मार्गदर्शन के लिए लोकसभा अध्यक्ष बिरला का आभार भी जताया। प्रदेश का पहला ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट कोटा के शंभूपुरा में बनाया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम दो बार शंभूपुरा का दौरा भी कर चुकी है। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए चयनित की गई जमीन को माकूल बताया है। इसके साथ ही तकनीकी टीम में भी तमाम पहलुओं का शंभूपुरा जाकर अवलोकन कर रखा है। नगर विकास न्यास और जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस प्रोजेक्ट को लेकर तैयारी कर चुके हैं। अब ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिये राज्य सरकार को जमीन का ट्रांसफर करना है।

Previous articleनीट परीक्षा का कुवैत में खुला परीक्षा केंद्र
Next articleमराठा शरद पवार होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार? -राहुल-सोनिया गांधी से मुलाकात में प्रशांत किशोर ने रखी बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here