नई दिल्ली । भारत में कोविड-19 महामारी का विकराल रूप जारी है। पिछले कुछ समय से भारत में 60 से 65 हजार मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। सोमवार को देश में 50 हजार से अधिक मामले आए। इसके साथ ही देश में कुल 22 लाख 64 हजार से अधिक मामले हो गए हैं। इसके साथ ही 49,900 से अधिक मरीज ठीक होकर लौटे हैं। सोमवारको 886 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है।
कोविड19इंडिया के अनुसार, सोमवार को देश में 50 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 22 लाख 64 हजार से अधिक हो गई। हालांकि, देश में एक्टिव केस 6 लाख 37 हजार 901 हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो देश में रिकवरी रेट अन्य देशों की तुलना में बेहतर है। देश में अब तक 15 लाख 80 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए है।
महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट जारी है। यहां कुल 5 लाख 24 हजार 513 मामले अब तक सामने आए हैं। सोमवार को राज्य में 9,181 नए मामले सामने आए। 6,711 लोग स्वस्थ हुए और 293 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में कुल 3 लाख 2 हजार 815 मामले अब तक सामने आए हैं। सोमवार को 5,914 नए मामले सामने आए। 6,037 लोग स्वस्थ हुए और 114 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में कुल 2 लाख 35 हजार 525 मामले अब तक सामने आए हैं। सोमवार को 7,665 नए मामले सामने आए। 6,924 लोग स्वस्थ हुए और 80 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में कुल 1 लाख 82 हजार 354 मामले अब तक सामने आए हैं। सोमवार को 4,267 नए मामले सामने आए। 5,218 लोग स्वस्थ हुए और 114 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुधार हुआ है। दिल्ली में कुल 1 लाख 46 हजार 134 मामले अब तक सामने आए हैं। सोमवार को 707 नए मामले सामने आए। 1,070 लोग स्वस्थ हुए और 20 लोगों की मौत हुई।
मध्यप्रदेश में कुल 39 हजार 891 मामले अब तक सामने आए हैं। सोमवार को 866 नए मामले सामने आए। 654 लोग स्वस्थ हुए और 19 लोगों की मौत हुई है। इंदौर में सर्वाधिक 208 नए मामले सामने आए है। अब तक 8,724 मामले हुए हैं। सोमवार को 62 लोग स्वस्थ हुए हैं। भोपाल में 89 नए मामले सामने आए है। अब तक 7,770 मामले हुए हैं। सोमवार को 137 लोग स्वस्थ हुए और 6 लोगों की मौत हुई है। ग्वालियर में 90 नए मामले सामने आए है। अब तक 2,995 मामले हुए हैं। सोमवार को 52 लोग स्वस्थ हुए और 2 लोगों की मौत हुई है। जबलपुर में 71 नए मामले सामने आए है। अब तक 1,885 मामले हुए हैं। सोमवार को 30 लोग स्वस्थ हुए और 2 लोगों की मौत हुई है। मुरैना में 38 नए मामले सामने आए है। अब तक 1,807 मामले हुए हैं। सोमवार को 25 लोग स्वस्थ हुए है। उज्जैन में 19 नए मामले सामने आए है। अब तक 1,329 मामले हुए हैं। सोमवार को 4 लोग स्वस्थ हुए है। प्रदेश के अन्य जिलों में स्थिति नियंत्रण में है।