नई दिल्ली। कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए भाजपा की राज्य सरकारें विशेष योजनाएं शुरू करेंगी। इनकी शुरुआत 30 मई को केंद्र की राजग सरकार के सात साल पूरे होने के मौके पर होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बारे में पार्टी के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र भी लिखा है। इस बार सरकार की वर्षगांठ पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि वे 30 मई को अपने यहां कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के कल्याण के लिए योजनाओं की शुरुआत करें। मां-बाप दोनों को खोने वाले बच्चों के भविष्य को संभालने के लिए भाजपा सरकारें आगे आएंगी। इस बारे में जल्द दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। पार्टी के शासन वाली सभी सरकारें एक साथ इस योजना को अपने यहां लागू करेंगी। इस बीच नड्डा ने पार्टी के 317 सांसदों के साथ वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर उनसे सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ इस महामारी में जनता के बीच जुटे रहने का आह्वान किया है। सांसदों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करें। भाजपा अध्यक्ष ने मणिपुर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा आदि राज्यों के साथ वर्चुअल बैठक की और उनको सेवा ही संगठन है के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों के साथ भी संवाद किया।

Previous articleकोविड टेस्ट रिपोर्ट के लिए नहीं लगानी होगी दौड़
Next articleबच्चों को बीमारियों के सामने कमजोर बना रहा लॉकडाउन, घट रही इम्यूनिटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here