फरीदाबाद। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच हरियाणा ने आज से एक हफ्ते तक लॉकडाउन रहेगा। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 3 मई से सात दिन तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले राज्य के नौ जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया था। राज्य के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्वीट किया कि तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा। आप को बता दें कि हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 145 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,486 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 13,322 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 5,14,888 तक पहुंच गई। आपको बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कई राज्यों की सरकार ने लॉकडाउन लगाने की शुरुआत कर दी है। ओडिशा ने आज ही अगले 14 दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वहीं, दिल्ली में भी लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। राजधानी में अब 10 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में भी रोज शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू है।

Previous articleवर्ल्ड टी-20: 9 की जगह 5 शहरों में होगा टी-20 विश्व कप
Next articleअब निकोलस पूरन, शिखर धवन व उनादकट ने बढ़ाया कोरोना में मदद का हाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here