नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 88 दिन बाद कोरोना के कुल 53,256 नए मामले पाए गए और 1,422लोगों की मौत हुई। वहीं 78,190 डिस्चार्ज भी हुए। देश में फिलहाल 7,02,887 केस एक्टिव हैं, वहीं अब तक 2,88,44,199 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही मौतों की संख्या 3,88,135 पहुंच गई है। देश में 28,00,36,898 वैक्सीनेशन हुआ था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में अब तक कुल 39,24,07,782 लोगों की टेस्टिंग हुई है।
असम में 1,775 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से कोविड-19 के मामले 4,82,505 हो गए, जबकि संक्रमण से 30 और मरीजों की मौत हो गई । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम में वर्तमान में कोविड-19 के 32,207 रोगियों का उपचार चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि दिन में असम में अब तक ठीक हो चुके कुल लोगों की संख्या 4,44,743 हो गई है। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1,35,86,629 नमूनों की जांच की गई है और कुल संक्रमण दर 3।55 प्रतिशत है।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कुल मामले 14,81,707 हो गए। इस बीच, संक्रमण से 53 और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य के कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17,348 हो गई। राज्य में 2,128 और लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 97.28 प्रतिशत हो गई है। पंजाब में कोविड-19 के 549 नए मामले आए तथा 23 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,303 और इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 15,826 हो गयी है। राज्य में अब तक 5,69,056 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 168 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पंजाब में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7421 है। हरियाण में कोविड-19 के 201 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 7,67,418 हो गयी, वहीं मृतकों की संख्या 9,246 तक पहुंच गयी। राज्य में अभी 2,491 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में कोरोना वायरस के 733 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या 7,21,370 हो गई। नगर निगम ने बताया कि दिन में कुल 650 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे मुंबई में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 6,88,990 हो गई। गुजरात में कोविड-19 के 185 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 8,22,334 हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 10,032 हो गयी है। इस दौरान 651 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। उपचारधीन मरीजों की संख्या 6109 है जिनमें से 142 की स्थिति गंभीर है। बताया गया कि रविवार को 1,96,382 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी। गुजरात में अब तक 2,20,68,302 लोगों का टीकाकरण हुआ है। पड़ोस के दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव से संक्रमण के तीन नए मामले आए और छह लोग स्वस्थ हुए हैं। वहां संक्रमितों की संख्या 10,483 और स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,415 हो गई है। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हुई है और 64 मरीज उपचाराधीन हैं।

Previous articleकोरोना से उबरने वाले मरीजों के सामने नया संकट, ठीक होने के बाद स्वाइन फ्लू की चपेट में आए मरीज
Next articleसोपोर में लश्कर के टॉप आतंकी समेत तीन दहशतगर्द ढेर -मारे गए मुदासिर के नाम 10 लाख का इनाम भी घोषित था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here