नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर से डराने लगी है। केरल की वजह से भारत का कोरोना ग्राफ अब भयावह दिखने लगा है। भारत में आज यानी शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 47 हजार नए केस आए और बीते 24 घंटे में 509 लोगों की मौतें हुई हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिर्फ केरल में कल 32801 नए केस मिले और 179 लोगों की जानें चली गईं। केरल सरकार ने राज्य में कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए सोमवार से रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है, शनिवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ये जानकारी दी है। कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। रात के कर्फ्यू की घोषणा करते हुए, सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से केरल में कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि महामारी “ओणम की भीड़ से और बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल सरकार का उद्देश्य जितना हो सके मौतों से बचना है और अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाना है। विजयन ने कहा टीकाकरण तेज गति से हो रहा है। हम जल्द से जल्द झुंड प्रतिरक्षा प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं। जनसंख्या के अनुपात में, केरल देश में सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला राज्य है। हम एक दिन में 5 लाख खुराक तक देने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा मृत्यु दर अभी भी नियंत्रण में है, हालांकि, मामलों की संख्या के अनुसार आनुपातिक वृद्धि हुई है”। “महामारी के समय में सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य मौतों को कम करना है। डेटा से पता चलता है कि प्रमुख राज्यों में केरल मौतों को कम रखने में कामयाब रहा है।

Previous articleआने लगीं तालिबान राज की भयावह तस्वीरें बैंकों में पैसा नहीं
Next articleइसरो की कामयाबी गगनयान के लिए एक और तकनीक का सफल परीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here