नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास लोगों को लगाने के लिए कोरोना टीके की 1.51 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त एवं शेष खुराकें उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि सभी माध्यमों से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की अब तक करीब 39.59 करोड़ खुराकें उपलब्ध हैं, और 30,250 अतिरिक्त खुराकें भेजने की तैयारी है। केन्द्र सरकार ने बताया कि बर्बाद हुए टीकों सहित अब तक कुल 38,07,68,770 टीके लगाए जा चुके हैं। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकीकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।














