देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 18 हजार से ज्यादा हो गई है।शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, अब कुल मरीजों की तादाद 1 लाख 18 हजार 447 है।इसमें से 3583 लोग जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 48 हजार 534 लोग ठीक हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे के भीतर 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन 5 हजार को पार कर रहा है। बुधवार को भी 5611 नए मामले तो गुरुवार को 5609 नए मामले दर्ज किए गए थे। अभी देश में 66 हजार 330 सक्रीय मामले है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 41 हजार 642 मामले हैं, 24 घंटे में यहां 2345 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 12 हजार 910 मामले हैं, यहां 24 घंटे में 371 मामले सामने आए हैं, जबकि तमिलनाडु में गुजरात से अधिक कुल 13 हजार 967 मामले दर्ज हो चुके हैं, यहां 24 घंटे में 776 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 659 है। अब तक यहां 194 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5567 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6227 है। यहां अब तक 151 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की तादाद 5981 है, जिसमें 270 लोग जान गंवा चुके हैं।

Previous articleएमपी में क्यों बन्द हुईं शराब की दुकानें, जानिए पूरी खबर
Next articleडॉ. हर्षवर्धन ने संभाला एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन का पदभार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here