मदरलैंड संवाददाता, बगहा
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे प्रसाशन, पुलिस, बैंक कर्मी एवं मीडिया को ,गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा-कठहा में जनकल्याण विकास मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा फूल वर्षा कर सम्मानित किया गया। जन कल्याण मंच के अध्यक्ष सह राजद कार्यकर्ता धनंजय पांडेय ने कहा कि, प्रसाशन, पुलिस, बैंक कर्मी, एवं मीडियाकर्मी के लोग अपना जान जोखिम में डालकर लोगो को मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, ये सभी लोग अपने परिवार को छोड़ दूर दराज में रहकर कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे लोगों का सम्मान करना चाहिए। वही थनाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता ने बताया कि सभी लोग अपने अपने घर में सुरक्षित रह कर सरकार को सहयोग करे। उन्होंने कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर अपना जरूरी कार्य को करे। साथ ही आप हमें मदद करें आपको ऊपरवाला मदद करेगा। यदि आप अपने घरों में रह कर देश को मदद करेंगे तो निश्चित रूप से कोरोना भागेगा भारत जीतेगा।