बेंगलुरु। कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कोविड-19 से जान गंवाने वाले दो मरीजों के शव 15 महीने बाद मिले हैं। पिछले साल जुलाई से दोनों शव शहर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ईएसआईसी) के मुर्दाघर में सड़ रहे थे। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, 40 वर्ष की एक महिला दुर्गा और लगभग 55 साल के पुरुष मुनीराज को पिछले साल जून 2020 में कोविड हुआ था। उन्हें इलाज के लिए राजाजीनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान जुलाई में दोनों की मौत हो गई थी।
कोविड से मौत के बाद उनके शवों को एक पुराने मुर्दाघर में ट्रांसफर कर दिया गया और निपटान के लिए बीबीएमपी को सौंप दिया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के रूप में, बीबीएमपी, नागरिक एजेंसी, को कोरोना पीड़ितों के शवों का अंतिम संस्कार करना था और शव परिवारों को नहीं दिए गए थे।
शवों को रखने के लिए ईएसआई अस्पताल के पुराने मुर्दाघर में छह कोल्ड स्टोरेज हैं। हालांकि, कोविड से हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ने के दौरान, अस्पताल के अधिकारियों के लिए शवों को मोर्चरी में रखना मुश्किल हो गया था।
इसके बाद सरकार ने नए मुर्दाघर का निर्माण किया था। इसका उद्घाटन दिसंबर, 2020 में किया गया। जैसे ही नए मुर्दाघर ने काम करना शुरू किया, लापरवाही के कारण ये दोनों शव फ्रीजर में ही रखे रह गए। पुराने मुर्दाघर की सफाई के लिए गए सफाई कर्मचारियों ने फ्रीजर से दुर्गंध आती देखी तो उन्होंने गौर किया तो लाशें मिलीं। राजाजीनगर पुलिस ने मामला अपने हाथ में ले लिया है परिजनों को सूचना दी। दुर्गा के पति की मौत हो चुकी है और उनके परिवार ने शव लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पुलिस मुनीराजू के परिवार वालों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी।
शवों को संभालने में पूरी तरह से लापरवाही बरतने के लिए ईएसआई अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों के खिलाफ लोगों ने गुस्सा प्रकट किया।
मुनीराजू की रिश्तेदार सुजाता ने बताया कि उन लोगों को अब शव मिला है। राजाजीनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और पूर्व मंत्री एस सुरेश कुमार ने कर्नाटक के श्रम मंत्री ए शिवराम हेब्बार को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और अमानवीय घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने का अनुरोध किया है।

Previous article30 नवम्बर 2021
Next articleबायोमेट्रिक सिस्टम संचालक की कारगुजारी, पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद खाली हुए कई के बैंक खाते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here