मुंबई। गणतंत्र दिवस पर डब्लयूडब्लयूई की ओर से विशेष इवेंट स्पेक्टेकल करवाया जाएगा, जिसमें भारतीय रसलर आकर्षक का केंद्र होंगे। इसमें विशेष तौर पर भारतीय मूल के प्रथम डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन जिंदर महल भी होंगे। महल के अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई के टॉप स्टार ड्रियू मैक इनटायर, रे मिस्टीरियो, चार्लोट फ्लेयर, एजे स्टाइल्स, बेयले, द न्यू डे, शिन्सुके नाकामुरा, सीसेरो, डोल्फ जिग्लर, रोबर्ट रूडे, रिकोशेट आदि सितारे शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। डब्लयूडब्लयूई के अधिकारी ट्रिपल एच ने कहा कि भारत में डब्लयूडब्लयूई के लिए क्रेज किसी से छिपा नहीं है। इस इवेंट में भारतीय दर्शकों को रोमांच के सारे संसाधन देखने को मिलेंगे, क्योंकि इसमें कई भारतीय स्टार्स भी शामिल हैं। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के अधिकारी राजेश कॉल का कहना है-कई सालों से भारत में डब्लयूडब्लयूई बड़ी संख्या में देखा जा रहा है। हम गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन कर रहे हैं। डब्लयूडब्लयूई में भारत की अगली पीढ़ी की प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी।
इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रथम भारतीय चैम्पियन जिंदर महल भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड ब्वाज के नाम से जाने जाने वाले समीर और सुनील सिंह भी हिस्सा लेंगे। ऑल इंडियन टैग टीम इंडल शेर के नाम से ख्यात रिंकू और सौरभ भी इस प्रतियोगिता में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा एनएक्सटी के सुपरस्टार जीत रामा, डब्ल्यूडब्ल्यूई कांट्रैक्ट पाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कविता देवी, सात फिट 2 इंच लंबे रसलर जायंट जंजीर, सात फिट 310 पाउन्ड वजनी रसलर दिलशेर शैंकी और गुरूराज जैसे पहलवान भी प्रतियोगिता के अन्य आकर्षण हैं।