नई दिल्ली। देश के सबसे पिछड़े और गरीब राज्य के लिए जाने जाने वाले राज्य बिहार में आकूत स्वर्ण भंडार है। इसके अलावा कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी सोने के भंडार हैं। बिहार में देश का करीब 42 फीसदी सोने का भंडार है। हालांकि यहां सोने के खनन का काम उस स्तर पर नहीं हो पाया है जैसा कि देश के बाकी राज्यों में हुआ है। बता दें कि बिहार में सोने का सबसे बड़ा भंडार है। देश के किसी भी राज्य में इतना बड़ा सोने का भंडार नहीं है। हालांकि फिर भी बिहार की गिनती देश के गरीब राज्यों में होती है। गया, राजगीर और जमुई में सोने के भंडार हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि नेशनल मिनरल इंवेटरी डेटा के अनुसार, देश में 501.83 मिलियन टन सोने का भंडार है। बिहार और कर्नाटक में सोने के बड़े भंडार है। केंद्र सरकार के मुताबिक, देश का 42.21 फीसदी सोने का भंडार अकेले बिहार में है। बिहार में 222.8 मिलियन टन सोने का भंडार है। सोने के भंडार के मामले में बिहार के बाद दक्षिण भारत का राज्य कर्नाटक है। यहां 103 मिलियन टन सोने का भंडार है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 3 फीसदी, आंध्र प्रदेश 3 प्रतिशत और झारखंड में 2 फीसदी सोने का भंडार है।

Previous articleराहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड दावे को कंपनी ने खारिज किया -कांग्रेस बोली- अकाउंट अस्थायी रूप से ‘लॉक’ किया गया
Next articleसंसदीय समिति बोली- महामारी में स्कूलों के बंद होने से मौलिक ज्ञान में भी पिछड़े विद्यार्थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here