अहमदाबाद| गुजरात में गर्मी की बीच मंगलवार की रात अचानक मौसम बदल गया और सौराष्ट्र व उत्तरी गुजरात समेत राज्य के कई हिस्सों में बेमौसमी बारिश हुई| आज भी राज्य में कई जगह आसमान में बादलों का जमावडा है| खेती के अनुकूल मौसम नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है| मंगलवार की रात उत्तरी गुजरात के साबरकांठा, पाटन, अरवल्ली में तेज हवा और गरज के बारिश के साथ बारिश हुई| सौराष्ट्र के अमरेली जिले के राजूला तहसील के ग्रामीण इलाकों में देर रात मौसम बदलने के बाद बारिश शुरू हो गई| राजूला के हिंडोरणा, छतडिया समेत आसपास के कई गांवों में बारिश हुई| आज सुबह भावनगर जिले के जेसर और पंचमहल जिले में बारिश होने की खबर है| राज्य में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है| खेतों में खड़ी फसलों का नुकसान होने की आशंका है|

Previous articleलॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को हर सप्ताह 1.25 अरब डॉलर का नुकसान: रिपोर्ट
Next article15 अप्रैल 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here