रुड़की! देव भूमि ड्रामा एकेडमी गणेशपुर रुड़की के बाल कलाकारों ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव पर विजय राजवंशी द्वारा निर्देशित “देश की आजादी”नामक नाटक का मंचन नगर निगम ऑडिटोरियम में सुबह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मेयर, नगर निगम आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, लोकपाल हरिद्वार मिथिलेश, देवभूमि ड्रामा अकेडमी के संस्थापक विजय राजवंशी, बाल कलाकारों, नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने गांधी, लाल बहादुर शास्त्री भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नाटक के बारे में विजय राजवंशी ने बताया। देश का 75वा आजादी का रंग महोत्सव मनाते हुए कई नुक्कड़ नाटक का का मंचन रुड़की शहर में अलग-अलग स्थानों पर किया है। नगर निगम में महात्मा गांधी का जन्म और लाल बहादुर बहादुर शास्त्री के जन्म उत्सव पर नाटक मंचन के बाद मेयर गौरव गोयल, नगर निगम आयुक्त नूपुर वर्मा, नगर निगम सहायक आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बच्चों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं प्रदान की। नाटक मंचन के दौरान सभी दर्शक ने बच्चों के अभिनय का आनंद उठाया और बच्चों के सम्मान में ताली बजाकर अभिवादन किया। नाटक में अभिनय करने वाले बाल कलाकार वैभव सिंह (भगत सिंह), हेमंत (महात्मा गांधी), शिखा त्यागी (लक्ष्मी बाई), वंशिका त्यागी (सूत्रधार), ज्योति (क्रांतिकारी), रोहित धीमान (क्रांतिकारी)आदि ने अभिनय किया। नाटक के निदेशक विजय राजवंशी ने बताया इसी महीने रामलीला का मंचन भी करेंगे जिससे बच्चों मैं राम जैसे आदर्शवादी, समाजवादी, परोपकारी, गुण उत्पन्न होंगे। तभी हमारा समाज स्वच्छ सुंदर होगा। बच्चे राम जैसे आदर्शवादी बनकर समाज का कल्याण करें।