मदरलैंड संवाददाता
- पुलिस के खिलाफ महिलाओ ने लगाया कारवाई न करने का आरोप
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नही किया कोई करवाई
सीवान ।गुठनी थाना क्षेत्र के सरेया में आपसी विवाद में हुए मारपीट में मामले में नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने रविवार की शाम थाने पर जमकर हंगामा किया। और पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। इस दौरान पूरे थाना परिसर में अफरा तफरी मची रही। महिलाओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और घायल महिला के इलाज की मांग किया। जिसपर पुलिस का कहना था कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। इस पर महिलाएं भड़क उठी और पुलिस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों और महिलाओं ने थाने के मुख्य गेट पर करीब 2 घंटे बैठकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया। महिलाओ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा।महिलाओं का आरोप था कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के सिवा उल्टे हम लोगों पर ही दबाव बना रही है उनका आरोप था कि अगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली होती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती उनका कहना था कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों के आक्रोश का सामना पुलिस को करना पड़ा मौके पर पहुंचे थानाअध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने नाराज महिलाओं और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। मौके पर गुड़िया देवी, लीला देवी, संगीता देवी, शोभा देवी, गुलाबी देवी, विद्यावती देवी, लक्ष्मीना देवी, निर्मला देवी, रुकमीना देवी, राजकुमारी देवी, असकारी देवी, विद्यावती देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।