-करतारपुर साहिब की वर्षगांठ के मौके पर रास्ते की सरहद पर समागम में केंद्र से मांग
अमृतसर(ईएमएस)। दल खालसा, अकाल फैडरेशन और सहयोगी जत्थेबंदियों द्वारा लाकडाउन के कारण 16 मार्च से बंद करतारपुर साहिब रास्ते को खोलने की मांग की है। करतारपुर साहिब की पहली वर्षगांठ के मौके पर रास्ते की सरहद पर समागम आयोजित करते हुए कहा गया है कि भारत सरकार 30 नवम्बर को आ रहे गुरु नानक साहिब के 551वें प्रकाश पर्व से पहले सिख संगत की धार्मिक भावनाओं के अनुसार रास्ता खोले। इससे पहले समागम में श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई जगतार सिंह ने कीर्तन किया और अकाल पुरुख वाहेगुरु आगे कौम की चढ़ती कला की अरदास की गई।
समागम में पत्रकारों से कहा गया कि कोरोना महामारी कारण 16 मार्च को रास्ता बंद कर दिया गया था, इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने जून माह में रास्ता फिर शुरू करने की तजवीज दी थी, जिसको भारत सरकार ने रद्द कर दिया था। उन्होंने अफसोस जताते कहा कि भारत अंदर सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक सरगर्मियां पहले की तरह नार्मल हो गई है, परन्तु सिखों के लिए पहली वर्षगांठ मौके रास्ते अभी तक भी बंद हैं। इस दौरान नौजवान हाथों में रास्ता खोलने के हक में सलोगन लिखे बैनर व तख्ते पकड़े हुए थे। इस मौके पर सुखप्रीत सिंह उदोके, बाबा हरदीप सिंह महराज, जसवीर सिंह खंडूर, रणबीर सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह टांडा, गुरदीप सिंह कालकट्ट, सिख यूथ आफ पंजाब के प्रधान परमजीत सिंह मंड, रणजीत सिंह दमदमी टकसाल, जत्थेदार दिलबाग सिंह जत्था सिरलत्थ खालसा आदि उपस्थित थे।














