भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुवाहाटी में एक विशाल रैली का आयोजन किया। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की इस रैली में भाजपा के 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। असम में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद भाजपा के इस सम्मेलन को एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इस विशाल रैली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और असम सरकार के मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

नड्डा ने रैली को किया संबोधित
इस रैली के दौरान नड्डा ने रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि देश में तक़रीबन 2300 राजनीतिक पार्टियां हैं, जिसमें से 54 ऐसे दल हैं जो क्षेत्रीय हैं, जिनको निर्वाचन आयोग ने अपनी मान्यता दी है। इसके अतिरिक्त 7 ऐसी पार्टियां हैं, जिन्हें राष्ट्रीय पार्टी कहा गया है। ये सारे दल पारिवारिक दल बन गए हैं। नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पार्टियों में भी सभी पार्टियां पारिवारिक बन गई हैं, किन्तु भाजपा ऐसी पार्टी है जो अब भी सिद्धांतों पर काम कर रही है। विचारों से मां भारती की तस्वीर बदलने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। नड्डा ने अपने भाषण में नागरिकता संशोधन अधिनियम और दूसरे देशों में पीड़ित अल्पसंख्यकों के हालातों का भी उल्लेख किया।

पीएम मोदी 10 जनवरी को असम यात्रा पर
बता दें कि पीएम मोदी भी 10 जनवरी को असम यात्रा पर जाने वाले हैं। वहीं NRC और CAA के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान अशांत रहे असम में पीएम के इस दौरे का विरोध करने की घोषणा की है। पीएम मोदी 10 जनवरी को खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटन करने के लिए असम जाने वाले हैं, जिस पर असम के मुख्य राजनीतिक दल ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ने कहा है कि यदि पीएम खेलो इंडिया के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असम आते हैं तो उनके दौरे का जोरदार विरोध किया जाएगा।

Previous article5 जनवरी 2020
Next articleहार्दिक पांड्या के भाई ने कुछ इस अंदाज में किया नताशा का स्वागत..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here