बेंगलुरू। गूगल ने कन्नड़ भाषा को भारत की सबसे बदसूरत भाषा बता दिया। इसे लेकर लोग नाराज हो गए और ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। मीडिया ने जब इस खबर को छापा तो कर्नाटक के मंत्री अरविंद लिंबावली ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और कन्नड़ और संस्कृति विभाग के सचिव को इस मुद्दे पर गूगल पर नोटिस देने के लिए कहा। इस फैसले के बाद गूगल ने तुरंत इसे वापस ले लिया।
दरअसल, गूगल ने कन्नड़ भाषा को लेकर अपना विचार स्पष्ट किया। गूगल में कन्नड़ भाषा को ‘भारत की सबसे बदसूरत भाषा’ के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ यह भी कहा कि कन्नड़ दुनिया में भाषाओं की रानी है। लेकिन, गूगल की ये बात लोगों को पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर इसे लेकर माहौल गर्म हो गया।

Previous article‘प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की अनुमति से दीघा गया था’ – बंदोपाध्याय ने केंद्र को जवाब दिया
Next articleकर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरपा ने लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ाने का फैसला किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here