बिजनेस ऑफ फैशन, वैश्विक फैशन इंडस्ट्री के लिए एक ऑनलाइन मंच है। पूरी दुनिया में इस पोर्टल को फैशन की खबरों और इस इंडस्ट्री के विश्लेषण के लिए जाना जाता है। यह प्लेटफॉर्म हर साल बिजनेस ऑफ फैशन 500 की लिस्ट जारी करता है, जिसमें दुनिया भर के फैशनिस्ट का जिक्र होता है।

7वीं वार्षिक लिस्ट जारी
बीएफओ 500 ने हाल ही में पुरुष और महिलाओं की 7वीं वार्षिक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जो 2.4 ट्रिलियन डॉलर की फैशन इंडस्ट्री को बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें एक भारतीय नाम भी शामिल है वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। ये 33 वर्षीय एक्ट्रेस इस लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय हैं।

भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं एक्ट्रेस दीपिका..
दीपिका पादुकोण एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस और निर्माता हैं। यही नहीं वह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं एक्ट्रेस भी हैं। दीपिका भारत की सबसे मशहूर शखसियतों में से एक हैं। मैगजीन ने 2018 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था।

Previous articleराम मंदिर मामला : सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, बहस करने की मांगी अनुमति..
Next articleविंग कमांडर अभिनंदन की 51 स्क्वॉड्रन होगी सम्मानित…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here