चारा घोटाला के कई मामलों में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुसीबतें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक साल से अधिक से हिरासत में रहकर रांची के रिम्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे लालू यादव की जमानत याचिका पर रांची उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई टल गई है। इसके चलते बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को दिवाली और छठ परिवार से दूर रहकर रिम्स अस्पताल में ही मनानी पड़ेगी।

सुनवाई स्थगित
दरअसल दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची उच्च न्यायालय में सुनवाई होने वाली थी, किन्तु केस मेंशन नहीं होने की वजह से लिस्ट में नहीं आया। इस कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब मामले की सुनवाई छुट्टियों के बाद यानी आठ नवंबर को होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

लालू को दिवाली और छठ रांची के रिम्स में मनानी पड़ेगी
इसकी वजह से एक बार फिर लालू प्रसाद यादव को दिवाली और छठ रांची के रिम्स में मनानी पड़ेगी, क्योंकि तबियत ठीक न होने की वजह से सजायाफ्ता लालू रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। लालू यादव पिछले एक साल से तबियत का हवाला देकर रांची के रिम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान हर शनिवार को उनसे मिलने के लिए तीन लोगों को अनुमति दी जाती है, ये तीन लोग भी लालू ही चुनते हैं।

Previous articleहिन्दू संगठनों को टारगेट बनाने की फिराक में आतंकवादी…
Next articleयोगी सरकार का दिवाली पर बड़ा फैसला, केवल दो घंटे ही जला पाएंगे पटाखे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here