हाल ही में झारखंड उच्च न्यायालय चारा घोटाले के मुद्दे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दाल अध्यक्ष लालू यादव पर कोर्ट में मामला दर्ज हुआ है जिसकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। वहीं यह मामला दुमका कोषागार से गबन का माना जा रहा है।

8 नवंबर को होगी सुनवाई
जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ लालू की जमानत याचिका पर 8 नवंबर 2019 को सुनवाई करेगी। वहीं गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को पीठ से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया जा चुका था। जिसके बाद कोर्ट ने मुद्दे की सुनवाई के लिए 8 नवंबर 2019 की तिथि जारी की थी।

सीबीआई की ओर से शपथ पत्र जारी
जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को इस मुद्दे में सीबीआई की ओर से प्रति शपथ पत्र जारी किया गया है। जहां लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं। जहां फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाजरत किया गया है। वही एक मामले में उनका ट्रायल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक हालांकि आरसी 20 चाईबासा और आरसी 64 (ए) देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उनकी जमानत हो चुकी है। वहीं इस आधार पर उन्हें दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए है। जहां उनकी भी नजर झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई है।

Previous articleपंजाब में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अंतर आस्था केंद्र की होगी स्थापना
Next articleदिल्ली तीस हजारी कोर्ट विवाद : लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here