देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रिका में छपी खबर के मुताबिक, अमित शाह ने कहा कि चार महीने के अंदर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

गगनचुंबी भव्य मंदिर का निर्माण
झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए पाकुड़ पहुंचे अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण का समय बताते हुए कहा कि चार महीने के भीतर गगनचुंबी भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने जनसभा में कहा कि अगले चार महीने के भीतर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया, 100 वर्षों से विश्वभर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है…
राम मंदिर की दशकों पुरानी मांग का उल्लेख करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, किन्तु कांग्रेस और उसके वकील अदालत में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे। राम मंदिर सहित दूसरे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस न विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है और न ही देश की आवाम की जन भावनाओं का सम्मान कर सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा देश हित में काम किया है और आगे भी करती रहेगी।

Previous articleLIVE: Delhi BJP president Manoj Tiwari appealed to students and locals for peace
Next articleजामिया हिंसा मामला: CAB के विरोध में छात्र को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here