ब्रुसेल्स। इंसान का जानवरों से प्यार होना कोई नई बात नहीं है पर अगर यह ‘इश्क’ जी-जान से चाहने वाला हो तो बड़ी समस्या बन जाता है। बेल्जियम के एक चिड़ियाघर से ऐसा ही बड़ा ही गजब मामला सामने आया है। यहां घूमने आई एक महिला को चिड़ियाघर के एक जानवर से प्यार हो गया और प्यार कुछ इस कदर हुआ कि जानवर की तरफ से भी महिला को प्यार मिलने लगा। यह जानवर कोई और नहीं बल्कि एक चिम्पैंजी था। हालत ये हो गई कि जब चिड़ियाघर प्रशासन को इस बात की जानकारी लगी तो उन लोगों को एक बड़ा निर्णय लेना पड़ा।
दरअसल, यह घटना बेल्जियम स्थित एक मशहूर चिड़ियाघर की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम एडी टिमरमैंस है। यह महिला कुछ दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ इस चिड़ियाघर में आई थी। वहां घूमते-घूमते वह महिला उस ओर चली गई जहां एक चिम्पैंजी था। इसके बाद महिला चिम्पैंजी के और पास गई तो उसे देखने लगी। महिला को ऐसा लगा कि उसने पहले भी चिम्पैंजी को कहीं देखा है।
महिला कुछ समय बाद उसी चिड़ियाघर में दोबारा गई। वह जब वहां पहुंची तो वह सीधे चिम्पैंजी के पास गई। ऐसा लगा मानों चिम्पैंजी भी उस महिला को पहचान गया। रिपोर्ट के मुताबिक एडी नाम की यह महिला करीब चार सालों तक चिड़ियाघर में इस चिम्पैंजी से मिलने आ रही थी। उस महिला का कहना है कि उसे चिम्पैंजी से प्यार हो गया है और उस चिम्पैंजी को भी उससे प्यार हो गया है। इतना ही नहीं वह हर हफ्ते चिम्पैंजी मिलने आने लगी दोनों कथित तौर पर इशारों-इशारों में एक दूसरे से बात करते और एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते। एक दिन चिड़ियाघर के लोगों को इस बात की जानकारी लग गई कि महिला इस चिड़ियाघर में बार-बार क्यों आती है। जब उन्हें पूरी बात की जानकारी हुई तो उन्होंने फैसला किया कि महिला के इस चिड़ियाघर में आने पर बैन लगाया जाए।
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि चिड़ियाघर के मैनेजमेंट ने महिला पर बैन लगा दिया है। अब उसे चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मैनेजमेंट की तरफ से यह बताया गया है कि चिम्पैंजी पर इस महिला का गलत असर हो रहा था। उधर बैन लगने के बाद महिला ने भी बयान दिया और कहा कि उन्हें एक-दूसरे को देखने की इजाजत नहीं दी गई तो वह और चिम्पैंजी दोनों ही दुखी और परेशान होंगे।

Previous articleभारत ने अहम कार्यक्रमों पर ‘परामर्शी दृष्टिकोण’ अपनाया : राजदूत तिरुमूर्ति
Next articleन ही उच्च शिक्षा और न ही आर्थिक जानकारी, फिर भी गवर्नर बन गया हाजी मोहम्मद इदरीस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here