मदरलैंड संवाददाता, छपरा(सारण)
छपरा(सारण )स्थानीय सदर प्रखंड के खलपुरा गाँव मे रविवार की सुबह आया बारिस काल बन कर आया। मिली जानकारी के अनुसार गाँव के दर्जनों लोग सुबह में अपने जमीन मे खेती के लिए गये हुए थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया तथा बारिस होने लगा। लोग बारिस से बचने के लिए पास में स्थित दियरा के खेत मे बने फूस के पलानी में छुप गए। इस बीच आंधी-पानी के बीच ठनका गरजने लगा। लोग जिस उसी समय अचानक ठनका गिर गया। जिस कारण इस हादसे में 9 लोग की मौत हो गई लगभग दर्जन भर लोग गंभीर रूप से झुलस गए तथा उनकी इलाज छपरा सदर अस्पताल ईलाज कही जा रही है। हालांकि अभी मौत का आंकड़ा स्पष्ट नही हो पाया है। वही इस घटना में आधा दर्जन और लोग झुलस गए हैं जो गंभीर रूप से घायल बताये जा रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद गाँव मे मातम छा गया है। प्रशासन द्वारा सभी को स्थानीय छपरा सदर अस्पताल में ला कर भर्ती कराया गया है। इस घटना मे छपरा सलेमपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान चलाने वाले के दो परिजन इस हादशे के शिकार बताये जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सुबह में अचानक अंधेरा छा गया तथा आँधी के साथ गरज के साथ बारिस होने लगा। लोग बारिस से बचने के लिए दर्जनों लोग एक स्थान पर सभी छिपे थे सभी के हाथ मे मोबाइल फोन था। संभवतः मोबाईल फोन के रेडिएशन के कारण अचानक आकाशीय बिजली गिर गया। बिजली गिरने के साथ बहुत तेज आवाज के साथ वहाँ आग उठने लगा। लोग झुलस कर छटपटा रहे थे। इस हृदय विदारक घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं। प्रकृति के कहर से एक ओर जहाँ लोग कोरोना से बेहाल हैं वही इस प्राकृतिक हादसे ने दर्जनों लोगों को अकारण काल के गाल में समा लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मुनेश्वर चौधरी मौके पर पहुच मामले की जानकारी ली और दुख ब्यक्त करते हुए मृतक के परिजनो को हर सम्भव मदद की भरोसा दिलाया ! इस घटना को सुन स्थानीय सैकङो की संख्या मे महिला पुरूष बच्चे देखने वालो की भीङ उमङ पङी थी! मरने वाले – लौव बहादुर सिंह, रविन्द्र राय ,सुरेन सिंह, अरबिन्द कुमार शशि भूषण सिंह, विपिन बिहारी सिंह , गायत्री कुअॅर, तपेश्वर राय, राम उदार राम, की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दर्जनो घायल लोगो का इलाज छपरा सदर अस्पताल मे चल रहा है! मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल!