नई दिल्ली । पुलिस ने एक छात्रा की छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत के बाद मशहूर पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय (52) को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि रविशंकर उपाध्याय लंबे समय से उसे ट्रेनिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का प्रयास करते रहे हैं। वह काफी दिनों से उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर पं. रविशंकर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बीते 12 दिसंबर को 23 वर्षीय लड़की ने अपनी मां के साथ चाणक्य पुरी पुलिस स्टेशन पहुंच कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह सैन मार्टिन मार्ग चाणक्यपुरी स्थित कथक केंद्र से कथक में 3 साल का डिप्लोमा कर रही है। उनके पखावज टीचर पं रविशंकर उपाध्याय लंबे समय से ट्रेनिंग समय के दौरान उसे गलत तरह से छूने का प्रयास करते हैं और व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेज रहे हैं।
इसके बाद, 14 दिसंबर को लड़की ने फिर बताया कि रविशंकर उपाध्याय ने उसकी कमर पर हाथ रखा और माथे पर किस किया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसके बाद चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में अन्य छात्रों के बयान भी दर्ज कर रही है। छात्रों से पूछताछ में सामने आया है कि रविशंकर का शिकायतकर्ता छात्रा के अलावा अन्य कई छात्राओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं था।

Previous article भविष्य में होने वाले युद्धों में स्वदेशी हथियारों से दुश्मन को हराएंगे : जनरल रावत
Next article19 दिसंबर 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here