मदरलैंड संवाददाता, गोपालगंज।

गोपालगंज। उचकागांव प्रखंड के छोटका सांखे गांव के डीलर सुरेश सिंह के मनमानी के विरुद्ध ग्रामीण बुधवार के दिन सड़क पर ऊतर आए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा डीलर के मनमानी के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया गया। मामले में गांव की महिला कलावती देवी का आरोप था कि गांव के डीलर सुरेश सिंह के द्वारा उनके राशन कार्ड में अंकित 5 यूनिट के एवज में प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज लेकर मिलने वाले 40 किलो चावल के स्थान पर मात्र 30 किलो चावल और 8 किलो गेहूं दिया गया है। जबकि राशन कार्डधारी इंदु देवी के परिवार के लोगो का कहना था कि कार्डधारी का देहांत हो जाने के बाद पिछले 6 माह से डीलर द्वारा उन्हें राशन देना बंद कर दिया गया है। जबकि गांव की महिला राधिका देवी ने बताया कि उनके घर में आग लग जाने के कारण उनका राशन कार्ड जल गया। जिसके बाद उनके कार्ड में अंकित 10 यूनिट के एवज में डीलर द्वारा मनमानी पूर्वक मात्र 10 किलो चावल और 5 किलो गेहूं दिया जा रहा है। इस दौरान गांव की महिला शहाबुन नेशा, जहरुन नेशा, शांति देवी, रेखा देवी, रिंकू देवी सहित काफी संख्या में महिलाओं द्वारा डीलर सुरेश सिंह के विरुद्ध मनमानी का आरोप लगाया जा रहा था। यह स्थिति तब है जब केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन के कारण प्रत्येक गरीब राशन कार्डधारी परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति 3 किलो चावल 2 किलो गेहूं के साथ प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल मुफ्त देने का आदेश जारी किया गया था। वही डीलरों के गड़बड़ी करने पर तुरंत उनके दुकान को रद्द करने का आदेश जारी किया गया था। राशन बांटने के लिए सरकार द्वारा सभी डीलरों के पास राशन भी उपलब्ध करा दिया गया है और डीलरों के मनमानी को रोकने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत राशन वितरण की निगरानी के लिए प्रखंड स्तरिय पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है। छोटका सांखे पंचायत में खुद उचकागांव प्रखंड के बीडीओ सह प्रभारी एमओ संदीप सौरव को राशन वितरण की निगरानी करने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद भी डीलर की मनमानी करने पर लोगों द्वारा कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
Previous articleमाक्स पहने बाइक से शादी करने पहुंचा दूल्हा लॉक डाउन में रियायत मिलते मास्क लगकार बाइक से दूल्हा पहुचा शादी करने।
Next articleपूर्ण वेतनमान एवं समान सेवाशर्त को लेकर का शिक्षक हड़ताल 65 वें दिन भी जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here