आशीष कुमार,
मदरलैंड संवाददाता, पटना
राज्यपाल कोटे से मनोनीत जदयू कोटे के 10 एमएलसी आज से भूतपूर्व हो जाएंगे। इनमें रणवीर नंदन, राणा गंगेश्वर सिंह, जावेद इकबाल अंसारी, शिव प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह, राम लखन राम रमण, ललन कुमार सर्राफ, राम वचन राय, विजय कुमार मिश्रा और रामचंद्र भारती।
 विदित है कि राज्य कैबिनेट के सिफारिश पर विधान परिषद के 12 सदस्यों का मनोनयन राज्यपाल करते हैं। इनमें से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पशुपति कुमार पारस लोकसभा के सदस्य हो गए हैं। पशुपति कुमार पारस 2018 में मनोनीत हुए थे और 2014 में जदयू के नरेंद्र सिंह मनोनीत हुए थे जिनकी सदस्यता रद्द हो गई थी।

Click & Subscribe

Previous articleसात निश्चय योजना के कार्यों को जल्द पूरा कराएं मुखिया, पंचायत सेवक: बीडीओ
Next articleचीन और रूस से बढ़े खतरे के बीच अमेरिका ने 28 साल बाद परमाणु बम परीक्षण पर शुरु किया विचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here