मदरलैंड संवाददाता,

बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू के नेता अनिल पाठक का निधन  हो गया है। अनिल पाठक मुंगेर जिले के तारापुर के दरहा गांव के रहने वाले थे। अनिल पाठक के पिता मुरलीधर पाठक बिहार सरकार में प्रशासनिक अधिकारी थे। दो भाइयों में दूसरे नंबर की अनिल पाठक अविवाहित हैं और कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी लेकिन बाद में चलकर वे नीतीश कुमार के काफी करीब आए और समता पार्टी के गठन  के समय से ही उनके साथ थे।
 अनिल पाठक पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। पटना के एक निजी अस्पताल में किडनी का इलाज करा रहे थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी निधन की खबर सुनकर दुख जताते हुए कहा वह पार्टी में लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को काफी अपूरणीय क्षति हुई है। केंद्रीय रेल मंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अनिल पाठक को नागरिक सुविधा समिति का सदस्य और फिर कृषि मंत्री बनने पर नारियल विकास बोर्ड का सदस्य बनाया था।
 मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार ने अनिल पाठक को बिहार नागरिक परिषद का महासचिव भी बनाया और लगातार 6 वर्षों से ज्यादा समय तक रहे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान, विधान परिषद सदस्य संतोष मांझी आदि ने भी दुख जताया है।
Previous articleराष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि के खिलाफ पटना में कांग्रेस की साइकिल रैली
Next article35 बोरा सरकारी चावल के साथ दो ऑटो चालक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here