9 दिसम्बर 1946 को जन्मी एंटोनियो माइनो, (शादी के बाद सोनिया गाँधी) एक भारतीय राजनेता और देश के पूर्व पीएम राजीव गाँधी की पत्नी हैं। सोनिया का जन्म वैनेतो, इटली के विसेन्ज़ा क्षेत्र से 20 किमी दूर स्थित एक छोटे से गाँव लूसियाना में हुआ था। शादी से पूर्व उनका नाम एंटोनियो माइनो था। उनके पिता स्टेफ़िनो मायनो एक फासीवादी सिपाही थे, जिनका देहांत 1983 में हुआ। उनकी माता पाओलो मायनों हैं।

राजीव गांधी से कुछ इस तरह हुई मुलाकात
सोनिया गाँधी की दो बहनें हैं। उनका बचपन टूरिन, इटली से 8 किमी दूर स्थित ओर्बसानो में व्यतीत हुआ। 1964 में सोनिया कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बेल शैक्षणिक निधि के भाषा विद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा की शिक्षा प्राप्त करने गईं, जहाँ उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई जो उस वक़्त ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में पढ़ते थे।

1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की…
1968 में दोनों की शादी हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगीं। राजीव गांधी के साथ शादी करने के काफी समय बाद उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता स्वीकार की। उनकी दो संतान हैं – एक पुत्र राहुल गांधी और एक पुत्री प्रियंका गांधी। उनके पति की हत्या के काफी समय बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली और देश में एक तरह से धीरे-धीरे टूटती जा रही पार्टी को फिर से जीवित किया, सोनिया गाँधी के ही नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव जीता था, जिसमे मनमोहन सिंह को पीएम बनाया गया था।

Previous articleहैदराबाद एनकाउंटर मामले में आज तेलंगाना उच्च न्यायालय में सुनवाई
Next articleदिल्ली-एनसीआर में हवा में घुला जहर, इन शहरों में सबसे अधिक प्रदूषण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here