सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। ये वीडियो कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का है। वीडिया में कांग्रेस के पूर्व MLA सुरेंद्र कुमार नज़र आ रहे हैं। साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
22 सैकंड के वीडियो में नारा लगा रहे व्यक्ति की जुबान फिसल जाती है। बाद में वह सॉरी भी बोलता है। वो नारा लगाते हुए कहता है, सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद। इसके बाद वह सॉरी बोलता है और फिर प्रियंका गांधी जिंदाबाद का नारा लगाता है। इस वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने जमकर कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘बधाई हो आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में एंट्री कर ही ली’। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्दबाजी में प्रियंका गांधी के बजाय प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद।’

विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म
बता दें कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म होने लगा है। अनधिकृत कॉलोनियों के मसले पर राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच चल रही श्रेय की होड़ के बीच अब दिल्ली कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर पोल खोल अभियान चलाने की घोषणा की है।

Previous articleसीएम उद्धव ठाकरे ने दिये आदेश, राज्य में चल रही सभी विकास परियोजनाओं की होगी समीक्षा
Next articleदिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू, कॉलोनियों को पक्की किए जाने पर विचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here