जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर एक माइन ब्लास्ट में आर्मी के 4 जवान घायल हो गए हैं। इसमें आर्मी का लेफ्टिनेंट भी शामिल है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट नौशेरा सेक्टर के कलाल में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में पेट्रोलिंग के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया है कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं, पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को भी पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसका भारतीय सेना के द्वारा भी करारा जवाब दिया जा रहा है। सेना के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी आर्मी की तरफ से छोटे हथियारों और मोर्टार से हमला किया गया। इसके बाद इंडियन आर्मी ने भी पाकिस्तान की इस कायराना कार्रवाई का जवाब दिया।

बता दें कि गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने कहा था कि पाकिस्तान की तरफ से ये कार्रवाई कश्मीर में धारा 370 में संशोधन के बाद ज्यादा की जा रही है। जैसे ही पाकिस्तान इस वास्तविकता को स्वीकार कर लेगा कि कश्मीर के मामले में अब कुछ नहीं हो सकता, संघर्षविराम उल्लंघन के मामलों में भी कमी आ जाएगी।

Previous article250 पाकिस्तानी आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार तैनात : जनरल मनोज मुकुंद नरवाने
Next articleकांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा, हमारे योगी जी का प्यार है भगवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here