जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल गुरुवार शाम अपनी भारत यात्रा के तहत नई दिल्ली पहुंच गई हैं। मर्केल 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान भारत और जर्मनी के बीच कई अनुबंध होंगे। एंजेला मर्केल गुरुवार रात साढ़े आठ बचे दिल्ली में पालम स्थित एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

होटल के लिए रवाना
मर्केल यहां से सीधा अपने होटल के लिए रवाना हो गईं। शुक्रवार यानी 1 नवंबर को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में उनका सेरेमोनियल रिसेप्शन है। 9.30 बजे मर्केल राजघाट जाएंगी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी। शुक्रवार सुबह 10.05 बजे मर्केल का ओबरॉय होटल में कार्यक्रम था। यहां वे भारत की महिला नेताओं से मिलीं। 11.30 बजे एंजेला मर्केल की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात हैदराबाद हाउस में हुई है। हैदराबाद हाउस में ही दिन के ढाई बजे बिजनेस फोरम के साथ बैठक आयोजित की गई है। इसके बाद मर्केल 3.50 बजे गांधी स्मृति पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम
शाम 4.30 बजे एंजेला मर्केल का राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम है। इसके बाद 7 लोककल्याण मार्ग पर पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक है। अगले दिन यानी 2 नवंबर को होटल ताज में बिजनेस डेलीगेशन के साथ उनकी मीटिंग है। शनिवार को 10.05 बजे आईएमटी मनेसर, गुरुग्राम में कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स इंडिया प्रा. लि. जाएंगी। यहां से 11.20 बजे चांसलर मर्केल द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन जाएंगी। इन सभी दौरों के बाद एंजेला मर्केल 12.15 बजे अपने देश के लिए रवाना हो जाएंगी।

Previous article4-15 नवंबर तक ऑड-ईवन नियम लागू, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा इतना जुर्माना
Next articleजम्मू कश्मीर : आतंकी हमले में पांच मजदूरों की हत्या पर सियासी बवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here