जापान में इस समय बीते 60 साल का सबसे बड़ा तूफान हेजिबीस ने कहर मचाया हुआ है। जिसने अभी तक लगभग 33 लोगों की जान ले ली है। जबकि लाखों की तादाद में लोग इससे प्रभावित हुए हैं। लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने हेलिकॉप्टर, नाव और हजारों की तादाद में सैनिकों को तैनात किया हुआ है। तूफान से आई भीषण बाढ़ की वजह से लोग जगह जगह फंसे हुए हैं।

हेलिकॉप्टर से गिरकर एक महिला की मौत
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देश की 14 नदियों में बाढ़ आ गई है। वहीं, बचाव कार्य में लगे हेलिकॉप्टर से गिरने से भी एक महिला की मौत हो गई है। टोक्यो के अग्निशमन विभाग का कहना है कि लगभग 70 वर्ष की आयु की ये महिला जमीन से 40 मीटर की ऊंचाई से हेलिकॉप्टर से गिर गई थी। महिला को लवास्की शहर से सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा था। ये शहर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राजधानी टोक्यो के दक्षिण इलाके में तूफान ने मचाई तबाही
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया था, किन्तु तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत का जो आंकड़ा दिया गया है, वो भी सही नहीं है। हो सकता है कि तूफान में 33 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हो। शनिवार को आए तूफान से राजधानी टोक्यो के दक्षिण इलाके में भी काफी तबाही हुई थी। वहीं मध्य और उत्तरी जापान में भीषण बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलीं थीं।

Previous articleचैंपियनशिप से बा​हर भारत की स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम…
Next articleराजद की चुनावी सभा में कार्यकर्ताओं का हंगामा, एक दूसरे पर जमकर फैंकी कुर्सियां..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here