मदरलैंड एजेंसी ,

जिनेवा (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने अम्फान चक्रवात के लेकर चिंता जताई है और कहा कि इसके कारण भारत, बांग्लादेश में उभरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने चक्रवात के कारण हुई लोगों की मौत को लेकर शोक प्रकट किया। बुधवार को आए अम्फान चक्रवात ने इन दोनों देशों में भयानक तबाही मचाई। इसके कारण भारत में 85 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 1।5 करोड़ लोग सीधे प्रभावित हुए और 10 लाख से अधिक मकान तबाह हो गए। वहीं, बांग्लादेश में 22 लोगों की जान गयी और तटीय क्षेत्र के बहुत से लोग बेघर हो गए। गुतारेस ने शुक्रवार को ट्विटर पर चक्रवात से हुई तबाही और लोगों की मौत पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘बुधवार को आए अम्फान चक्रवात के बाद मैं भारत और बांग्लादेश में हालात में हो रहे सुधार पर नजर रख रहा हूं। लोगों की मौत के बारे में सुनकर और लाखों लोगों के प्रभावित होने की सूचना से बेहद अफसोस हुआ। संयुक्त राष्ट्र के कर्मी मौके पर हैं और नुकसान एवं आपात जरूरतों का आकलन कर रहे हैं।’

Click & Subscribe

Previous articleचीन और रूस से बढ़े खतरे के बीच अमेरिका ने 28 साल बाद परमाणु बम परीक्षण पर शुरु किया विचार
Next articleडब्लूजेआई सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ ने आज ढाई सौ पत्रकारों को निःशुल्क कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here