रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ने व पेट दर्द होने पर उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उसे जेल से पीजीआई लाया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर समस्या के कारण राम रहीम को अस्‍पताल में लाया गया था।
सूत्रों की मानें तो राम रहीम इस बार कोविड जांच कराने के लिए तैयार हो गया है। पीजीआई में राम रहीम का सीटी स्कैन किया गया। पेट और दिल की जांच की गई। फिलहाल उसका स्वास्थ्य सामान्य है और उसे वापस जेल भेजा गया।
इससे पहले 12 मई को राम रहीम को कोरोना की आशंका के चलते भारी सुरक्षा के बीच रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। राम रहीम को पीजीआई में लाने से पहले सुनारिया जेल से लेकर पीजीआई तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। अब उनका पीजीआई के स्पेशल वॉर्ड में इलाज रखा गया था। इससे पहले पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी बीमार मां से मिलने गुरुग्राम के एक अस्पताल में पहुंचा था। राम रहीम ने अपनी बीमार मां नसीब कौर से मिलने के लिये 21 दिन की पैरोल मांगी थी। मगर उसे सिर्फ एक दिन की पैरोल मिली थी। राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। दुष्कर्म के मामले में उसे 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

Previous articleकेरल में मानसून के दस्तक देते ही कई राज्यों में दिखने लगा असर
Next articleदेश में लगी वैक्‍सीन की 22 करोड़ से अधिक डोज -टीका लगवाने में महिलाएं रहीं देश के पुरुषों से पीछे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here