कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने सीएम अरविंद केजरीवाल से CAA एवं NRC पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने की मांग करने के साथ ही उन पर सॉफ्ट हिंदुत्व की सियासत करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा है कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग अवश्य जाना चाहिए। चाको ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि देशभर में कांग्रेस, भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, किन्तु अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आप अध्यक्ष भाजपा के विरोध में हैं।

चाको ने एक इंटरव्यू में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर पूरे देश में विपक्षी दल बयान जारी कर रहे हैं और विधानसभाओं में प्रस्ताव पास हो रहे हैं। किन्तु केजरीवाल नहीं बोल रहे। इसीलिए हम कहते हैं कि आप, भाजपा की B टीम हैं। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में विरोध हो रहा है, जामिया में लड़कियों पर लाठी चार्ज किया गया, फायरिंग हुई, किन्तु केजरीवाल नहीं गए। हमारे कई वरिष्ठ नेता गए। प्रियंका जी उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के दैरान मारे गए कई लोगों के परिजनों से मिलने गईं।

यह सवाल किए जाने पर कि क्या वह केजरीवाल को शाहीन बाग जाने का चैलेंज कर रहे हैं ? तो कांग्रेस नेता ने कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है, उसे शाहीन बाग अवश्य जाना चाहिए। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी धर्मनिरपेक्ष लोगों की है। मगर केजरीवाल सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं।” उन्होंने सवाल किया कि CAA और NRC पर केजरीवाल का क्या स्टैंड है? इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

Previous articleभाजपा ने MLC की सीट पर प्रदेश के डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को दिया टिकट
Next articleशाहीन बाग में गोली चलाने वाला शख्स ‘बहनजी’ का फैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here