कांग्रेस के पूर्व महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने कल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा मुख्यालय में श्री सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पार्टी के उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
श्री सिंधिया पिछले 18 साल से कांग्रेस में थे और वह केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे। वह पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे।
उन्होंने अनुच्छेद 370 के हटाये जाने का खुले तौर पर समर्थन किया था जबकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।

Previous article‘बधाई हो’ के बाद अब आ रही ‘बधाई दो’, फ्रेश जोड़ी और कहानी अलग लेकिन कॉमिडी डबल
Next articleलोकसभा में कांग्रेस के सात सदस्यों का निलंबन समाप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here