झबरेडा! बसपा प्रदेश महासचिव एवं झबरेडा विधानसभा प्रभारी आदित्य बृजवाल ने बुधवार को क़स्बे में आयोजित रेस प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया! इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के साथ ही रेस में विजता खिलाड़ियो को मेडल देकर सम्मानित भी किया। बसपा नेता ने कहा कि खेल आज जीवन का हिस्सा बन चुके हैं! भाजपा, कांग्रेस के नेता जनता से सियासी खेल खेल रहे हैं और केंद्र तथा राज्य में बनी सरकार आम जनता के हितों से खेल रही है! दोनों पार्टियां सियासत की अच्छी खिलाड़ी है, लेकिन जनता इनसे भी बड़ी खिलाड़ी है! महंगाई, बेरोजगारी की मार झेल रही जनता आज सब समझती है! देश में केवल खिलाड़ी ही देश के लिए खेल रहा है! विराट कोहली हो या कटारिया सभी दुनिया में खेलों में भारत का डंका बजा रहे हैं! युवाओं को अपने सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हुए खेलों के प्रति रूचि दिखानी चाहिए! एक खिलाड़ी में संघर्ष और खेल भावना सबसे बड़ी होती है! आदित्य बृजवाल ने कहा कि खेल शरीर और मस्तिष्क को तंदुरुस्त रखने के साथ ही सुनहरे भविष्य का भी जरिया बन चुके है! इसलिए खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बेहद जरुरी है! उन्होंने ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतियोगिताओं पर भी जोर दिया! कहा कि इससे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं में निखार आने के साथ ही ग्रामीण अंचल के युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा! उन्होंने झबरेड़ा में रेस प्रतियोगिता के लिए आयोजन कमेटी की भी सराहना और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष आदेश कुमार, अक्षय प्रधान, अनूप सिंह, रामनाथ आदि भी मौजूद रहे!

Previous article09 दिसम्बर 2021
Next articleकांग्रेसियों ने बनाई राहुल की रैली को लेकर रणनीति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here