टोक्यो। भारत के भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने के साथ ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ ही झाझरिया ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में तीन पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
राजस्थान के चुरू जिले में जन्मे झाझरिया को आठ वर्ष की उम्र में पेड़ पर चढ़ते समय बिजली के तार लग गये थे। इस कारण उनका बायां हाथ काटना पड़ा था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं खोयी और खेल में आगे बढ़ते गये। उनके नाम पर पहले 63.97 मीटर तक भाला फेंकने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज था। झाझरिया से पहले पहलवान सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ओलंपिक खेलों में दो-दो पदक जीते थे। दोनों खिलाड़ियों ने एक कांस्य और एक रजत पदक जीता था।

Previous articleअवनि को विशेष उपहार देंगे आनंद महिंद्रा
Next articleअवनि को पिता ने खेलों में जाने के लिये प्रेरित किया, बिंद्रा की किताब पढ़कर निशानेबाजी की ओर आकर्षित हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here