रांची। झारखंड में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को 3198 नए मरीज मिले। इनमें 1273 रांची के हैं। कुल 31 लोगों की मौत भी हुई, जिनमें रांची के सात और जमशेदपुर के नौ लोग शामिल हैं। इसी बीच कोरोना के यूके म्यूटेंट स्ट्रेन और डबल म्यूटेंट स्ट्रेन की झारखंड में एंट्री हो गई है। यह 70 फीसदी तक ज्यादा खतरनाक है। 13 सैंपल में से नौ में यूके म्यूटेंट स्ट्रेन और चार में डबल म्यूटेंट स्ट्रेन पाया गया है। जिन मरीजों के सैंपल में यूके म्यूटेंट मिले, उनमें आठ रांची और एक जमशेदपुर के हैं। वहीं जिनके सैंपल में डबल म्यूटेंट पाया गया, उनमें तीन रांची और एक पूर्वी सिंहभूम के हैं। इनमें कुछ आठ पुरुष और पांच महिलाओं के सैंपल हैं। भुवनेश्वर के रीजनल जीनोम सिक्वेंसिंग लैब ने इसकी पुष्टि की है। कई राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए जाने के बाद झारखंड सरकार ने नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए 52 आरटीपीसीआर में पॉजिटिव पाए गए सैंपल भुवनेश्वर भेजा था। वहां इनमें से 39 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए योग्य पाए गए। इनमें से 13 सैंपलों में वायरस का स्तर खतरनाक मिला। जो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनका सीटी वैल्यू 25 से कम था। मेडिकल एक्सपट्र्स इस नए स्ट्रेन को पहले से ज्यादा घातक मान रहे हैं।

Previous articleमुंबई में 5 सितारा होटलों में होगा हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों का इलाज
Next articleराहुल बोले-कहा-कोरोना के नाम पर हो रहा मजाक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here