नई दिल्ली। देश में बड़े पैमाने पर कोरोना टीकाकरण प्रारंभ होने के बाद अब बहुत सारी कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन का खर्च उठाने पर ‎विचार कर रही हैं। वहीं टेक महिंद्रा ने दुनियाभर में अपने कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण का खर्च खुद उठाने की घोषणा की है। टेक महिंद्रा से पहले भी कई कंपनियां कह चुकी हैं कि वे अपने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के टीकाकरण का खर्च खुद उठाएंगी। कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ‎निशुल्क कोरोना का टीका लगवाने का ऐलान किया है, इनमें इंफोसिस, एक्‍सेंचर, टीवीएस मोटर, कैपजेमिनी आदि शामिल हैं। टेक महिंद्रा ने अपने सभी कर्मचारियों से कहा है कि वे सरकार के ऐप कोविन/आरोग्य सेतु के जरिए टीका लगवाने को पंजीकरण कराएं और उसके बाद आगे की प्रक्रिया का पालन करें। दुनिया के 90 देशों में टेक महिंद्रा के कर्मचारियों की संख्या 1,21,900 है। टेक महिंद्रा के वैश्विक प्रमुख जन अधिकारी और मार्केटिंग प्रमुख हर्षवेंद्र सोइन ने कहा ‎कि अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य देखभाल के तहत हम दुनियाभर में अपने सभी कर्मचारियों के कोविड-19 टीके का खर्च खुद उठाएंगे। यह हमारी कारोबार से पहले सेहत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टेक महिंद्रा ने कोविड-19 जोखिम जांच परीक्षण एमहेल्दी की भी घोषणा की है। इस परीक्षण से यह सुनिश्चित होगा कि टेक महिंद्रा के परिसर में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ है। इससे वर्क पलेस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Previous articleसुपर स्प्रेडर का खिताब गुजरात भाजपा प्रमुख ले जाएंगे : अर्जुन मोढवाडिया
Next articleटीसीएस छह महीने में फिर बढ़ाएगी अपने कर्मचा‎रियों का वेतन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here