टोक्यो। कोरोना महामारी के बढ़ने के कारण एक बार फिर आगामी टोक्यो ओलंपिक को लेकर आशंकाएं गहराने लगी हैं। देश में खेलों के आयोजन का विरोध बढ़ता जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने के समर्थन में कुछ ही दिन पहले शुरू की गयी एक ऑनलाइन याचिका पर हजारों लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं। टोक्यो, ओसाका और कुछ अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के कारण 11 मई तक आपातकाल लागू है जिसके और आगे बढ़ाये जाने की संभावना है। पिछले साल इस महामारी के कारण निलंबित इन खेलों को इस साल 23 जुलाई से शुरू होना है। याचिका को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक को संबोधित किया गया है। बाक के इस महीने के अंत में जापान यात्रा की योजना है। वह हिरोशिमा में 17 मई को ओलंपिक मशाल रिले के पूरा होते समय मौजूद रहेंगे। वह टोक्यो की यात्रा भी करेंगे जहां ओलंपिक के खिलाफ छोटे विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी गयी है। इस याचिका को केंजी उत्सुनोमिया ने तैयार किया था, जो टोक्यो के गवर्नर पद के लिए कई बार उम्मीदवार रहे हैं। याचिका के लॉन्च होने के बाद पहले 24 घंटों में ही इस पर तकरीबन 50,000 लोगों ने हस्ताक्षर कर दिये हैं।

Previous articleअबुधाबी टी10 लीग में इस बार होंगे ज्यादा मैच
Next articleमेसी ने नडाल को भेजा विशेष उपहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here