नई दिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआई भारत के कई जगहों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार आईएसआई ट्रेनों में बम रखने की योजना बना रहा है। इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की ओर से बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएसआई उन ट्रेनों को निशाना बनाने की कोशिश हैं, जिन ट्रेनों में मजदूर ज्यादा संख्या में यात्रा करते हैं। इसके लिए डिविजनल सीनियर ऑफिसर दानापुर ने कई जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखा है।
बता दें कि पिछले दिनों ही लखनऊ में तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार यह आतंकी यूपी के प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते थे। पुलिस इन लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा भारत के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही साथ आतंकी नेटवर्क को समाप्त करने के लिए कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Previous articleपतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट पांच साल के लिए टैक्स छूट दी गई
Next articleकोरोना टीके की 1.51 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त एवं शेष खुराकें उपलब्ध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here